फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमौसम बारिश से ठंड बढ़ी, शहर में फैली कीचड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश शनिवार की सुबह 11 बजे तक जारी रही। रात से सुबह साढ़े आठ बजे तक चार मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। बारिश होने से शहर की सड़कों पर जलभराव व कीचड़ फैल गई। जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बेमौसम बारिश ने लोगों को ठंड का एहसास कराया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात 12 बजे से बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बारिश शुरू हो गई जो शनिवार की सुबह ग्यारह बजे तक रही। बारिश से स्टेशन रोड, संभल गेट, आवास विकास, शक्ति नगर, पंचशील कॉलोनी, विकास नगर, तहसील चौराहा, पावर हाउस कॉलोनी, गणेश कॉलोनी, सीता रोड आदि स्थानों पर जलभराव के साथ-साथ कीचड़ फैल गई। जिससे आवागमन के दौरान नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बारिश रुकने के बाद दो घंटे बाद सड़कों से पानी उतरने के बाद भी कीचड़ जमी रही। जिससे पैदल चलने वाले नागरिकों को बेहद परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार की सुबह बारिश से बचने के लिए महिलाएं व पुरुष छाता लेकर जाते नजर आई। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बारिश रुकने के बाद सड़कों से कीचड़ हटाने का कार्य नहीं किया गया। बारिश होने से एक बार फिर ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें