फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के वायरल ऑडियो की जांच करेंगे सीओ चंदौसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बबराला/चंदौसी। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मी और महिला डाक्टर के बीच का बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। डाक्टर को छुड़ाने के बदले में पुलिसकर्मी 15 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार कर रहा है। इस मामले में एसपी संभल ने सीओ चंदौसी गोपाल सिंह को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

गुन्नौर क्षेत्र में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऑडियो एक पुलिसकर्मी और महिला डाक्टर की बताई जा रही है। ऑडियो में पुलिसकर्मी महिला डॉक्टर को 41 के नोटिस पर साइन कराने के लिए बुला रहा है। बातों ही बातों में महिला डॉक्टर ने पुलिसकर्मी को दिए पैसे के बारे में पूछ लिया। जब पुलिस कर्मी ने नोटिस पर साइन कराने के लिए कोतवाली बुलाने को कहा, तो महिला डाक्टर बोली, कहीं उसके साथ भी तो वही नहीं होगा, जो उसके डाक्टर के साथ हुआ। पुलिस कर्मी बोला, क्या हुआ। महिला ने कहा कि पुलिस ने डाक्टर को कोतवाली में बैठा लिया था।
डाक्टर को छुड़ाने के लिए उसे तीस हजार रुपये देने पड़े थे। इस बात पर पुलिस कर्मी ने कहा कि उसके पास तो 15 हजार रुपये ही आये थे। ऑडियो वायरल होने के मामले का एसपी चक्रेश मिश्र ने संज्ञान ले लिया है। साथ ही इस मामले की जांच चंदौसी सीओ गोपाल सिंह को सौंपी है।
विज्ञापन

सोशल मीडियो पर पुलिस कर्मी द्वारा रिश्वत लेने का ऑडियो वायरल हो रहा है। इस ऑडियो में पुलिस कर्मी का नाम सामने नहीं आ रहा है। विवेचना में सभी को जेल भेजा जा चुका है। रिश्वत लेने के ऑडियो की जांच सीओ चंदौसी से कराई जा रही है।
विज्ञापन

चक्रेश मिश्र, एसपी, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें