फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर बदलने से 14 घंटे ठप चंदौसी शहर की बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। शहर के हनुमानगढ़ी विद्युत उपकेंद्र पर नया पावर ट्रांसफार्मर लगाए जाने पर सुबह से आठ बजे से रात दस बजे तक विद्युत कटौती की घोषणा की गई थी। गुरुवार की सुबह आठ बजे विद्युत आपूर्ति ठप होने से नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। वहीं इनवर्टर ठप होने से लोगों को उमस ने बेहाल कर दिया।
विज्ञापन

हनुमानगढ़ी विद्युत उपकेंद्र पर कुछ दिन पूर्व पावर ट्रांसफार्मर फुंक गया था। जिसके स्थान पर नया पावर ट्रांसफार्मर गुरुवार को लगाने के संबंध में विद्युत विभाग ने पूर्व में ही सुबह आठ बजे से रात दस बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप होने की घोषणा की थी। गुरुवार की सुबह आठ बजे विद्युत आपूर्ति बंद होने के बाद ट्रांसफार्मर को लगाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई।
इससे हनुमानगढ़ी, सीता रोड, गणेश कालोनी, कैथल गेट, खुर्जा गेट, लोधियान मोहल्ला, मोहल्ला चुन्नी, गुलडेहरा रोड, गांव मई, गांव पतरौआ सहित अक्रूरजी पुरम की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जिससे उक्त क्षेत्रों में सुबह को नागरिकों के सामने पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई। जिन लोगों के घरों पर समबसर्बिल लगे हैं, उन्होंने से अपनी टंकियों में पानी भर लिया। मगर मलिन बस्ती व अन्य लोगों को मोहल्लों में लगे हैंडपंप से पानी भर कर लाने को मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों को दिन भर हैंडपंपों से बाल्टियों में पानी भरकर लाने का क्रम जारी रहा। वहीं बिजली गुल होने पर लोग दिन भर उमस से बेहाल बने रहे। लोगों को घर व बाहर दोनों ही जगह चेन नहीं मिल पा रहा था। रात दस बजे के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारू होने पर नागरिकों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें