बनियाठेर/चंदौसी। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद हाइवे पर गांव बनियाखेड़ा के चौराहे पर पीछे से आ रही कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल को पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी गई है।
मुरादाबाद जनपद के थाना कटघर के गांव मछरिया निवासी विपिन कुमार बाइक से अपनी रिश्तेदारी थाना क्षेत्र के गांव बनियाखेड़ा जा रहा था। शाम साढ़े तीन बजे विपिन जब बनियाखेड़ा चौराहे से गांव की ओर मुड़ा तो पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अपनी गाड़ी से चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस चालक को हिरासत में लेकर कार में कब्जे में ली है।