कस्बा सिरसी में अतिक्रमण हटाती जेसीबी।
- फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर पंचायत सिरसी में शुरू अतिक्रमण हटाओ अभियान शनिवार को दूसरे दिन भी जारी रहा, इस दौरान दुकानदारों ने अभियान का विरोेध किया। लेकिन प्रशासन का बुलडोजर चलता रहा। इसका परिणाम रहा कि प्रशासन 35 स्थानों से अवैध कब्जा हटवाया। इस दौरान बीस लोगों पर एक एक हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया।
शनिवार को दूसरे दिन भी नगर पंचायत सिरसी में अधिशासी अधिकारी पृथ्वीराज यादव के नेतृत्व में अतिक्रण हटाने का कार्य चलता रहा। इस दौरान पीडब्ल्यूडी के साथ राजस्व विभाग और पुलिस के लोग मौजूद रहे। नगर पंचायत की टीम के साथ पीडब्ल्यूडी के जेई, राजस्व विभाग व पुलिस बल के सहयोग से शनिवार को संभल मुरादाबाद मार्ग पर मुकर्रबपुर रोड से चौधरियान सैनियो मोहल्ले तक सड़क किनारे हुए अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमण हटाने वाली टीम को कुछ एक जगहों पर हल्के विरोध का सामना भी करना पड़ा। ईओ नगर पंचायत ने बताया कि रविवार को खेल मैदान से रोडवेज को जाने वाले मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा। इस दौरान 20 लोगों पर एक एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। नगर पंचायत के ईओ पृथ्वीराज यादव ने बताया कि अभियान के दौरान 35 अवैध कब्जे हटवाएं गए हैं। इन पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी गया है। अभियान अभी जारी रहेगा।