फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: पुरानी रंजिश में भाई-बहन को पीटकर किया घायल

Wed, 28 Oct 2026 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मई में पुरानी रंजिश के चलते भाई-बहन को मारपीट कर घायल कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया और उसे कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने घायल भाई-बहन का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गांव मई निवासी निशा ने बताया कि उनका अपने पड़ोसी से विवाद चल रहा है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे पड़ोसी बिना किसी बात के घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगे। जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी पीड़िता ने फोन पर अपने भाई अरबाज निवासी मोहल्ला सीकरी गेट थाना चंदौसी को दी। जब भाई गांव आया और पीड़िता से जानकारी करने लगा।
इस बीच पड़ोस के घर के चार-पांच लोग आए और भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। वहीं, सूचना पर पुलिस भी मौके पर आ गई और एक आरोपी को पकड़कर कोतवाली ले आई। पुलिस ने घायल भाई-बहन का मेडिकल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाल संत कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें