फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: सीएचसी में इलाज के दौरान 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Wed, 28 Oct 2026 02:18 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे सीएचसी में गले में दर्द की दवा लेने आए 55 वर्षीय व्यक्ति की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।
विज्ञापन


बदायूं जिले के थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव मुड़िया निवासी हरद्वारी अपने बेटे राजकपूर के साथ चंदौसी सीएचसी पहुंचे थे। परिजनों के अनुसार, वह गले के दर्द की दवा लेने आए थे। अस्पताल में ही कुछ देर में तबीयत अधिक बिगड़ गई। चिकित्सकों ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी मौत हो गई। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. विपिन सागर ने बताया कि मरीज के दाएं गाल पर कैंसर था। वह पिछले पांच-छह दिन से कुछ खा भी नहीं पा रहा था और शारीरिक स्थिति पहले से काफी खराब चल रही थी। उपचार के दौरान मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें