फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईंट लदे घोड़ा तांगे को कार ने मारी टक्कर, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात्रि असमोली-लोदीपुर मार्ग पर टांडा कोठी गांव के सामने ईंटो से लदे घोड़े तांगे को कार ने सामने से टक्कर मार दी। जिसमें घोड़ा और चालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक ने घायल का उपचार कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात्रि टांडा कोठी गांव निवासी शाहरूख पुत्र सलीम घोड़ा तांगे में घर से ईंटे भर लेकर चला था। घोड़ा तांगा जैसे ही संपर्क मार्ग से असमोली-लोदीपुर मार्ग पर पहुंचा तो असमोली की और से आई कार ने ईंटों से लदे घोड़ा तांगे में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही घोड़ा सड़क पर गिरा। तांगे पर बैठा चालक ईंटो में दब गया। आवाज सुनकर लोग दौड़े और ईंटो में दबे चालक और घोड़े को बाहर निकाला। तांगा चालक का उपचार आरोपी कार चालक ने कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें