संभल। क्षेत्र के गांव मुबारकपुर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हुआ। जिसमें कांग्रेसियों ने भाजरा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर तंज कसा। सोमवार को आयोजित कांग्रेस के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और कांग्रेस की योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही 2024 के चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष विजय शर्मा ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से लेकर तमाम समस्याओं के बारे में भाजपा की प्रदेश व केंद्र सरकार जिम्मेदार है। प्रदेश व केंद्र सरकार जनता के साथ लगातार धोखा करती आ रही हैं। आने वाला वक्त कांग्रेस का है क्योंकि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश के बारे में सोचती है और देश हित में फैसले लेती है। संचालन चौधरी मनवीर सिंह ने किया।
इस दौरान हिलाल अख्तर, हाजी मरगूब आलम, हाजी आरिफ तुर्की,रक्षा रानी, सुबोध शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, छिददा खां, कासिम खान, शराफत अली, अंकित चौधरी, देवेंद्र सिंह आदि लोग मौजूद रहे।