फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदारी से लौट रहा बाइक सवार युवक वाहन की टक्कर से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मुरादाबाद जिले के लोदीपुर गांव स्थित अपनी रिश्तेदारी से वापस घर लूट रहे बाइक सवार युवक को लोदीपुर असमोली मार्ग पर मढ़न गांव के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव निवासी वीर सिंह अपने पुत्र बंटी के साथ बाइक से सोमवार की दोपहर मुरादाबाद जिले के चौधरपुर गांव स्थित रिश्तदारी में गया था। वीर सिंह रिश्तदारी में रूक गया, जबकि पुत्र बंटी सिंह बाइक लेकर घर वापस लौट रहा था। बाइक सवार युवक जैसे ही असमोली लोदीपुर मार्ग पर मढन गांव के सामने पहुंचा तो सामने से आई चार पहिया अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक सड़क पर जा गिरा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राह गुजरते लोगों ने युवक को घायल अवस्था में सडक पर पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें