फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले तीन युवकों को बाइक सवार ने मारी टक्कर, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बनियाठेर/चंदौसी। थाना क्षेत्र के न्यू बाईपास पर सोमवार की सुबह टहलने निकले तीन युवकों को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए चंदौसी सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों का उपचार किया जा रहा है। युवक की मौत के परिजन शव घर ले गए और पुलिस कार्रवाई किए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर न्यू बाइस पास पर सोमवार की सुबह छह बजे थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी मुकेश, मोहित और हरकिशोर सुबह टहलने निकले थे। जब युवक न्यू बाईपास पर मार्निंग वॉक कर रहे थे, तभी बाइक सवार ने तीनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। राहगीरों की मदद से तीनों युवकों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मुकेश की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन मुकेश का शव घर ले आए और बिना पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जबकि अन्य दोनों युवकों का उपचार सीएचसी में किया जा रहा है। मृतक मुकेश व मोहित सगे भाई है। जबकि घटना के बाद चालक बाइक लेकर फरार हो गया।
ओबरी। असमोली थाना क्षेत्र में ओबरी गांव में सोमवार को चलते ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़ने का प्रयास करते समय छात्र गिर गया। इस घटना में छात्र को गंभीर चोटे आई। अन्य साथी घायल को उसके घर पहुंचाए। परिवार के सदस्य घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले गए।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के रचैटा गांव निवासी कारी नियाज अहमद का पुत्र अहमद रजा (11) ओबरी गांव स्थित एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच का छात्र है। अन्य दिनों की तरह सोमवार को छुट्टी होने पर वह पैदल ही घर लौट रहा था। इस दौरान उधर से गुजरी ट्रैक्टर ट्राली को देख अहमद रजा उस पर चढ़ने का प्रयास किया। इस प्रयास में पैर फिसलने से अहमद रजा नीचे गिर गया। इस दौरान छात्र को गंभीर चोटे आई। छात्र के अन्य दोस्त उसे उसके घर पहुंचाए। पिता कारी नियाज अहमद ने बताया कि खराब रास्ता होने के कारण यह हादसा हुआ।
गांव निवासी खचेडू पाल, मोहम्मद असलम, नईम अहमद आदि ने बताया कि ओबरी और रचैटा के बीच 100 मीटर लंबे रास्ते पर 25 साल पहले ईंटों का खडंजा बिछाया गया था। जो कुछ समय के बाद उखड गया। अब सड़क से खडंजा गायब हो चुका है, रास्ते ने गहरे गड्ढों का रूप ले लिया है। ऐसे में इस मार्ग से पैदल गुजरना कठिन है।
बंदर के हमले से छत से गिरी महिला, इलाज के दौरान मौत
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव सोतीपुरा में रविवार की रात साढ़े आठ बजे छत पर गई महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में महिला छत से नीचे गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। गांव सोतीपुरा में बंदरों का आतंक बना दिया। जिससे ग्रामीण परेशान बने हुए हैं। आए दिन बंदरों हमलाकर ग्रामीणों को घायल कर रहे हैं। गांव में रविवार की रात साढ़े आठ बजे महिला सिराजन (42) पत्नी मुन्ने छत पर गई थी। तभी बंदरों ने महिला पर हमला बोल दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में महिला छत से नीचे गिर पड़ी और गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की चीख-पुकार पर परिजन मौके पर पहुंचे और परिजनों ने महिला को चंदौसी स्थित निजी चिकित्सक के लेकर पहुंचे। महिला की हालत देख चिकित्सक ने महिला को बाहर ले जाने की सलाह दी। परिजन जब महिला को उपचार के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, तो महिला ने दम तोड़ दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
चंदौसी। मालगोदाम रोड पर डा. आंबेडकर पार्क के सामने रेलवे परिसर से निकले लोड ट्रक ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी की कार में टक्कर मार दी। हादसे में अधिशासी अधिकारी व कार चालक बाल-बाल बच गए। घटना के बाद चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ईओ से जानकारी की। कार्य में व्यस्तता के चलते घटना की तहरीर मंगलवार को दी जाएगी।
सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राज कुमार अपने चालक भानू कुमार के साथ आवास से तहसील जाने को कार में सवार हुए। ईओ राज कुमार ने कार्य होने पर मालगोदाम रोड स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क के सामने अपनी कार रुकवा ली। तभी रेलवे परिसर से निकले लोड ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ईओ व कार चालक बाल-बाल बच गए। जबकि कार क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि हादसे के बाद चालक ट्रक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ईओ से जानकारी की। ईओ राज कुमार ने बताया कि उन्हें तहसील में जरूरी कार्य था। इसलिए घटना के बाद वह तहसील चले गए। दिनभर कार्य में व्यस्त होने के कारण घटना की तहरीर मंगलवार को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें