फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के गांव रिवाड़ा के पास ट्रैक्टर चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिक्षामित्र की मौत हो गई। मृतक के भाई की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव पुशावली निवासी रविंद्र कुमार (38) ब्लॉक क्षेत्र के गांव पतेई कास्त के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत है। बुधवार की रविंद्र कुमार बबराला से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। तभी जुनावई की ओर से आ रहे ट्रैक्टर चालक ने गांव रिवाड़ा के पास बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षामित्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना मिलने पर घायल के परिजन भी मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए अलीगढ़ अस्पताल ले जाने लगे। मगर रास्ते में ही घायल ने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मृतक के भाई अजय कुमार की ओर से ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें