बबराला। गुन्नौर थाना क्षेत्र के बहलोलपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे का उपचार चल रहा है।
गुरुवार को गुन्नौर क्षेत्र के गांव बहलोलपुर निवासी किशन पाल व रामनिवास बाइक पर सवार होकर गुन्नौर जा रहे थे। गुन्नौर के पास सामने से आ रहे वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने घायल को उपचार को लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर घायलों के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। अलीगढ़ पहुंचने पर चिकित्सकों ने किशनपाल को मृत घोषित कर दिया तथा रामनिवास का उपचार चल रहा है।