फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मेडिकल कॉलेज बनवाने को खींचतान जारी

विज्ञापन
लखनऊ में डिप्टी सीएम को मांग पत्र देते पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव। - फोटो : CHANDAUSI
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण को लेकर खींचतान जारी है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों के नेता अपने क्षेत्रों की समस्या व दूसरों की खामियां बताकर अपने क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज बनवाने की मांग कर रहे हैं। अब गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा है।
विज्ञापन

गुन्नौर के पूर्व विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव लखनऊ में डिप्टी सीएम से मिले। उन्हें मांग पत्र सौंप कहा कि गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अलीगढ़ (करीब 70 किलोमीटर) या मुरादाबाद (करीब 80 किलोमीटर) दूर जाना पड़ता है। अधिक दूरी होने के कारण कई बार लोगों को समय से उपचार नहीं मिल पाता और उनकी जान चली जाती है। जनपद की अन्य विधानसभा क्षेत्रों में जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज मुरादाबाद के नजदीक है। गुन्नौर क्षेत्र में यारा फर्टिलाइजर फैक्टरी के पास यूपीएसआईडीसी की काफी जमीन पड़ी है। वहां पर मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जाए। ताकि सभी लोगों को लाभ मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें