फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के अंदर खड़ी बाइक में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोधियान में घर में खड़ी बाइक में रात को अचानक आग लग गई। आग देख परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। घर की महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला, इसके बाद 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

बदायूं जनपद के थाना इस्लामनगर के गांव सागर सराय सैफुला गंज निवासी राजवीर अपने पुत्र के साढ़ूू प्रेम सिंह निवासी मोहल्ला लोधियान में गमी की होली मिलने बाइक से शनिवार को पहुंचे। रात को रुकने पर घर में बुलेट खड़ी कर कमरे में सो गए। शनिवार रात ढाई बजे प्रेम सिंह के पुत्र विशाल की आंख खुली तो कुछ जलने की बदबू आई। कमरे से बाहर निकलकर देखा तो गैलरी में खड़ी बाइक में आग की लपटें उठ रहीं थीं। विशाल ने घटना से अपने परिजनों को अवगत कराया। घर में आग लगने की सूचना मिलने पर परिजनों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। प्रेम सिंह और विशाल ने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिलाओं और बच्चों को घर के बाहर निकाला। शोर-शराबा होने पर मोहल्ले में जाग हो गई और पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों व पड़ोसियों ने जलती बुलेट पर पानी डाल करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग लगने का कारण भी पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें