फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी(संभल)। मुरादाबाद रोड स्थित थाना बनियाठेर के निकट सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़ी। हादसे में बाइक सवार आठ वर्षीय बालक समेत तीन लोग घायल हो गए। राहगीर की सूचना पर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर बालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बहजोई थाना क्षेत्र के गांव पुरा मझोला निवासी जमील की पत्नी नसरीन अपने देवर व आठ वर्षीय पुत्र साहिल के साथ बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे अपने मायके जनपद मुरादाबाद के थाना बिलारी के गांव भिंडवारी जा रही थी। बाइक नसरीन का देवर आसिफ चला रहा था। बाइक सवार जब मुरादाबाद रोड स्थित थाना बनियाठेर के निकट पहुंचे तो सड़क पार कर रहे व्यक्ति को बचाने के चक्कर में बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बालक साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। देवर-भाभी चोटिल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने तीनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें