फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-कार चोर गैंग का पर्दाफाश: दो वाहन चोर पकड़े गए, दिल्ली-एनसीआर और संभल वारदात को देते थे अंजाम

Tue, 23 Nov 2021 08:12 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, संभल

सार

पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए वाहन चोरों के खिलाफ पहले भी मुकदमें दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संभल में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने कई बाइक और कार चोरी की बात स्वीकार की है। जिसके बाद दो कार और 14 बाइक बरामद की गईं। मामले का खुलासा पुलिस अधीक्षक ने बहजोई पुलिस लाइन में किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बताया कि नखासा थाना पुलिस मंगलवार को संभल-हसनपुर मार्ग पर होली सुफ्फाह स्कूल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रजपुरा थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव निवासी सोमवीर और न्यौरा निवासी लोकेश को गिरफ्तार किया।

पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की दो कार और 14 बाइक बरामद की गईं हैं। आरोपियों ने बताया है कि वह लोग दिल्ली, एनसीआर और संभल जिले में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने सभी बाइक खग्गुपुरा से रिठाली के बीच एक ईंट भट्ठे से बरामद कराई हैं। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें