इसके तहत मेले के दौरान रात्रिकालीन बिजली कटौती नहीं की जाएगी। जबकि रथयात्रा वाले दिन यानी पांच सितंबर को चौबीस घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति की जाएगी।
श्री गणेश मेला परिषद व शहर के लोग मेले पर विद्युत आपूर्ति को रात में कटौती मुक्त करने की मांग करते आ रहे थे। अब शहर वासियों को राहत भरी खबर यह है कि मेला गणेश चौथ के् दौरान शहर रात्रिकालीन बिजली कटौती से मुक्त रहेगा। मेला श्रीगणेश चौथ तीन सितंबर से शुरू हो रहा है, इसी दिन से नया शेड्यूल लागू हो जाएगा।
इसमें गणेश रथयात्रा के दिन पांच सितंबर को रात और दिन निर्वाध विद्युत आपूर्ति की जाएगी। अधिशासी अभियंता ब्रहमपाल सिंह ने बताया कि तीन सितंबर से 24 सितंबर तक शाम चार बजे से छह बजे तक तथा सुबह छह बजे से आठ बजे तक कटौती की जाएगी। इसके अलावा रथयात्रा वाले दिन 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा मेले को लेकर विभाग ने पूरी तरह से कमर कस ली है। मेला परिसर में फाल्ट होने पर टीम मौके पर जाकर शीघ्र सही कर आपूर्ति सुचारु करेगी। रथयात्रा मार्ग के बिजली तार जो लटके हुए थे अथवा जर्जर हालत में थे, उन्हें सही कर दिया गया है।
सुरक्षा के लिए बेहद जरुरी हैं रिक्शा चालकों के आईकार्ड
चंदौसी। उत्तर भारत का प्रसिद्घ गणेश मेले का काउंटडाउन शुरू हो चुुका है। पांच दिन बाद गणेश मेले का शुभारंभ होगा। सात दिन बाद यानि पांच सितंबर को रथयात्रा निकाली जाएगी। नगर, ग्रामीण क्षेत्र के अलावा दूरदराज से आने वाले हजारों मेलार्थियों में खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने कवायद शुरू कर दी है।
मेलार्थियों की सुरक्षा के लिहाज से ई-रिक्शा और ओटो रिक्शा चालकों को सूचीबद्घ करने की मांग उठी है। यह मांग यूं ही नहीं उठी है। गत वर्षों के मेले के दौरान होने वाले अपराध और शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले मामलों की पड़ताल के बाद बुद्घिजीवियों ने यह मुद्दा उठाया है। यह बात दीगर है कि इस मुद्दे को पुलिस प्रशासन कितनी गंभीरता से लेगा। सुरक्षा के लिए अहम विषय पर मेला कमेटी, पुलिस-प्रशासन कितनी संजीदगी दिखाएगा? यह तो आने वाला समय ही बताएगा।