संभल। तहसील परिसर के गेट के आगे बाइक खड़ी करने के दौरान पार्किंग शुल्क को लेकर भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह से अभद्रता की गई। इसके विरोध में भाकियू असली के तमाम कार्यकर्ता गेट परिसर के आगे ही धरना देकर बैठ गए। दो घंटे बाद एसडीएम के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया।
गुरुवार को भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव और जिला उपाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव बाइक से तहसील पहुंचे थे। तहसील के गेट पर उनकी बाइक रुकवाकर पार्किंग शुल्क की मांग की गई, जिसके बाद कहासुनी हो गई। इसके बाद जिलाध्यक्ष अपने कार्यकर्ताओं के साथ तहसील के गेट के आगे ही बैठ गए। दो घंटे तक वह गेट के आगे बैठे रहे। उप जिलाधिकारी दीपेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया।
किसी का उत्पीड़न न होने का आश्वासन दिया। इसके बाद कार्यकर्ता माने और धरना समाप्त किया। इस दौरान संजीव गांधी, राजपाल सिंह, अर्जुन चौधरी, विनोद सिरोही, नरदेव सिंह, समरपाल सिंह, इंद्रपाल सिंह, अनीस अहमद, अशरफ अली, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद वारिस, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।