फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवर्धन पर्वत धारण कर बचाए ब्रजवासियों के प्राण

Sat, 11 Jun 2016 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/चंदौसी
विज्ञापन
bhagwat
विज्ञापन
गोकुल निवासी इंद्र देवता की पूजा किया करते थे। परंपरा थी कि इंद्र की कृपा के कारण वर्षा होती है। कृष्ण और बलराम ने इंद्र की पूजा का विरोध किया तथा गोवर्धन (धरती मां, जो अन्न और जल देती है) की पूजा का अवलोकन किया। श्रीमद भागवत कथा पर प्रवचन करते हुए यह बात कथा व्यास पंडित भूदेव शंखधार ने कही।
विज्ञापन


श्रीमद भागवत कथा पर बहजोई रोड स्थित सीओ आवास परिसर पर प्रवचन हुए। कथाव्यास पंडित भूदेव शास्त्री ने सीओ अभिषेक यादव के पिता हरिकेश यादव और माता आशा से विधि विधान से पूजन कराया। कथा व्यास ने गोवर्धन पूजा का रोचक प्रसंग सुनाया। पुराणों में कथा है कि इस पर इंद्र क्रोधित हो गए।

अत्यधिक वर्षा से हाहाकार मच गया। कृष्ण ने अपने कौशल और बल से गोप-गोपियों, गायों आदि की रक्षा की। इंद्र-पूजा के स्थान पर गोवर्धन पूजा की स्थापना की गई। प्रियंका यादव, श्वेता यादव, अंशुमान यादव, ऋषिपाल सिंह, रामकिशोर सिंह, राजबहादुर यादव, अजय कुुमार, शैलेंद्र यादव, सुनील कुमार, सचिन, श्रीप्रकाश यादव, मोनिका, नितिन, ग्रीश कुमार, राजेंद्र यादव, गौरी शंकर यादव, अमर सिंह यादव, राजेश कुमारी, वर्षा, संतोष यादव, ममता यादव, मुकेश, तरुण मिश्रा, प्रभात कृष्णा, विनय अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें