फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कराकर लौट रहे युवक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। कोतवाली क्षेत्र के फड़याई बाजार में बुधवार की रात कुछ युवकों ने घर से बुलाकर एक युवक की पिटाई कर दी। पुलिस ने उसका सीएचसी में उपचार कराया। उपचार के पश्चात कोतवाली वापस लौटते समय आरोपियों ने उसे दोबारा घेरकर पीटा। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोपाल निवासी पंकज श्रीवास्तव का आरोप है कि बुधवार की रात आठ बजे तीन युवकों ने उसे फोन कर फड़याई बाजार बुला लिया। जब वह फड़याई बाजार पहुंचा तो तीनों ने उसकी जमकर पिटाई की जिससे वह घायल हो गया। पीड़ित अपनी पत्नी के साथ कोतवाली पहुंचा और आरोपियों के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने होमगार्ड को घायल के साथ भेजकर सीएचसी में उपचार कराया। जब पंकज अपनी पत्नी के साथ उपचार कराकर वापस रात नौ बजे कोतवाली लौट रहा था, तो होमगार्ड पहले कोतवाली पहुंच गया और पंकज अपनी पत्नी के साथ मालवीय चौक पर रुक गया तभी आरोपियों ने उसे घेर लिया और दोबारा जमकर पीटा।
कोतवाली के पास मारपीट की घटना होने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पुलिस ने घायल पंकज की तहरीर पर कैलाश निवासी मोहल्ला राज, राजीव व शिवम निवासीगण गणेश कालोनी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें