फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में बनियाखेड़ा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से गांव टिकटा के निकट क्रीड़ा स्थल पर जिला स्तरीय ग्रामीण पुरुष एवं महिला खुली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गुरुवार को आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में विकासखंडों से चयनित होकर आए खिलाड़ियों ने भागीदारी की। मुख्य विकास अधिकारी उमेश कुमार त्यागी की ओर से हरी झंडी दिखाकर खेलकृृद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 100 मीटर में हिमांशी ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय व सुशीला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार 400 मीटर में गंगा ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय व सीमा रानी ने तृतीय, 800 मीटर में गंगा ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय व विद्यावती ने तृतीय, 1500 मीटर में गंगा ने प्रथम, रेनू ने द्वितीय व ललिता गौतम ने तृतीय स्थान पाया। वहीं लंबी कूद में हिमांशी ने प्रथम, कनिष्का ने द्वितीय व सीमा रानी ने तृतीय, शॉटपुट में ललिता गौतम ने प्रथम, बबीता ने द्वितीय व सुधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं पुरुष वर्ग में 400 मीटर में मोहम्मद उमर ने प्रथम, पवन ने द्वितीय व आकाश शर्मा ने तृतीय, 800 मीटर में परविंदर ने प्रथम, रफा बुल हसन ने द्वितीय व अजय कुमार ने तृतीय, 1500 मीटर में अखिलेश ने प्रथम, रवि कुमार ने द्वितीय व योगेश ने तृतीय तथा 3000 मीटर दौड़ में शिवचरण ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा लंबी कूद में मानवेंद्र सिंह ने प्रथम, दुर्गेश कुमार ने द्वितीय व सत्यवीर ने तृतीय, शॉटपुट में अनुराग सिंह कलेर ने प्रथम प्रमोद कुमार ने द्वितीय व सुनील कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में कुश्ती में संजय दत्त ने प्रथम, अर्जुन ने द्वितीय, 69 किलोग्राम में पवन ने प्रथम व भूपेंद्र सिंह ने द्वितीय, 74 किलोग्राम में विश्वजीत ने प्रथम व वारिस ने द्वितीय तथा बालिका वर्ग में 44 किलोग्राम में आयुषी सागर ने प्रथम व 50 किलोग्राम में ललिता गौतम ने प्रथम तथा 57 किलोग्राम में तराना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में विकासखंड बनियाखेड़ा प्रथम व संभल द्वितीय स्थान पर रहा। पीडी रमेश चंद्र व जिला युवा कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन डॉ. राजीव कुमार ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अनुज कुमार समेत चित्रवीर सिंह, संजू देओल, सिद्धू जोगिंदर सिंह, विनोद कुमार त्यागी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें