फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फूंका आतंकवाद का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जम्मू-कश्मीर में हुई हिंदुओं की हत्या को शर्मनाक और अमानवीय कृत्य बताते हुए गुस्साए बजरंग दल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद का पुतला फूंका।
विज्ञापन

शनिवार को बजरंग दल के जिला संयोजक वैभव गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जम्मू-कश्मीर में हिंदुओं की हत्या करने पर आतंकवाद का पुतला फूंका। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि धर्म के आधार पर हिंदुओं की हत्या की गई है। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने दुर्गा कॉलोनी में आतंकवाद का पुतला बनाया और पाकिस्तान व आतंकवाद हाय-हाय, भारत माता की जय, वंदे मातरम् के जयघोष के साथ पुतले में आग लगाई। इस अवसर पर बजरंग दल के नगर संयोजक शिवम राष्ट्रवादी ने कहा कि पांच हिंदुओं की निर्मम हत्या करना जघन्य पाप है। नितिन चौधरी ने मारे गए हिंदुओं व सिखों के परिवार जनों को सरकारी नौकरी व एक करोड़ रुपये मुआवजा व हत्यारों को सरेआम फांसी दिए जाने की मांग की है। इस दौरान विहिप व बजरंग दल के विनीत प्रजापति, सजल सिंघल, लवलेश कुमार, नरेंद्र कुमार, सोनू ठाकुर, अभिषेक गुप्ता, आकाश भारद्वाज, यीशु, अजय शर्मा एवं अमित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें