फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं सांसद ने सुनीं जनसमस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जुनावई(संभल)। बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने गांव भाबरू बरखेड़ा लक्ष्मीपुर में कैंप लगाकर जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान सड़क, खडंजा निर्माण, टूटी सड़कों की शिकायतों आईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश कर शिकायतों का निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

जुनावई थाना क्षेत्र के गांव भाबरू बरखेड़ा लक्ष्मीपुर में हुए कार्यक्रम में सांसद के समक्ष ग्रामीण लाखन सिंह ने गांव से भाबरू की मड़ईयों तक मार्ग निर्माण, किसान ठाकुर राजेंद्र सिंह ने जलालपुर से भीमपुर तक प्राथमिक विद्यालय के पास कीचड़ युक्त मार्ग को ठीक कराने की मांग की। उन्होंने तुरंत ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर मार्ग को ठीक कराने को कहा। गांव में राशन, बिजली व अन्य शिकायतों की भरमार रही।
इस मौके पर सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य ने ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराने के लिए नंबर से जोड़ने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गुन्नौर में ट्रामा सेंटर निर्माण की मांग को लेकर पांच माह पहले मुख्यमंत्री योगी को पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुधीर कुमार मल्होत्रा, नवनीत यादव, राम खिलाड़ी राम योगी, योगेन्द्र फौजी, यशपाल सिंह यादव, रोशन सिंह यादव ,लालाराम, भूरे शर्मा ,रामवीर सिंह, दानवीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें