फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा कहते हैं कि अपराधी प्रदेश छोड़ गए या जेल गए, फिर मुझ पर गोली किसने चलाई- ओवैसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बाबा कहते हैं कि अपराधी जेल चले गए या प्रदेश छोड़ गए, फिर मुझ पर गोली चलाने वाले कौन हैं। बाबा प्रदेश में गर्मी में सर्दी पैदा करने की बात कह रहे हैं, बाबा मौसम वैज्ञानिक हैं क्या। ओवैसी ने सर्दी में जो गर्मी पैदा की है, उसे अब उत्तर प्रदेश से खत्म नहीं किया जा सकता। यह बात एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने चुनावी सभा के दौरान कही।
विज्ञापन

असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार दोपहर संभल विधानसभा क्षेत्र के सरायतरीन और असमोली विधानसभा क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय में चुनावी सभा करनेे पहुंचे थे। उन्होंने सरायतरीन में शुरूआती भाषण में स्थानीय मुद्दों पर बोला। कहा कि संभल में शिक्षा के लिए कॉलेज नहीं, जिला अस्पताल में इलाज नहीं और चलने के लिए बेहतर सड़कें नहीं।
रूकनुद्दीन सराय में भाषण के दौरान ओवैसी ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए तीन तलाक का कानून बनाया है। जबकि ऐसा नहीं है, तीन तलाक का कानून बनाकर महिलाओं को परेशान किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्नाटक में मुस्लिम बच्ची के हिजाब पहनने पर कई युवकों ने उसे घेर लिया और हिजाब न पहनने की मांग की। ओवैसी बोले कि भाजपा कहती है कि मुस्लिम महिलाओं को दबाया जा रहा है, जबकि हिजाब का विरोध भाजपा कर रही है। बाबा कहते हैं कि मई-जून में वह सर्दी पैदा कर देंगे। बाबा मौसम वैज्ञानिक हैं क्या। आगे कहा कि इस सर्दी में उत्तर प्रदेश के अंदर ओवैसी ने जो गर्मी पैदा की है वह अब कभी खत्म नहीं होगी। ओवैसी ने दोनों विधानसभा क्षेत्र में विकास कराने का वादा किया और अपनी पार्टी के प्रत्याशियों को जिताने का आह्वान किया।
--
भीड़ काबू करने को पुलिस ने फटकारी लाठी
संभल। असदुद्दीन ओवैसी ने संभल विधानसभा क्षेत्र के सरायतरीन और असमोली विधानसभा क्षेत्र के रूकनुद्दीन सराय में जनसभाएं कीं। इस दौरान काफी भीड़ रही। पुलिस को भीड़ काबू करने के लिए कई जगह लाठी फटकारनी पड़ी। इससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ काबू करने के लिए फोर्स कम नजर आई। दरअसल, संभल और असमोली विधानसभा क्षेत्र की चुनावी जनसभाएं आसपास हुईं। इसलिए जो भीड़ सरायतरीन में थी वही भीड़ रूकनुद्दीन सराय पहुंच गई। इससे भीड़ काफी बढ़ गई और पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह जाम के हालात भी बने। यातायात पुलिस को जाम खुलवाने में मशक्कत करनी पड़ी।
--
नहीं हुआ कोरोना गाइडलाइन का पालन
संभल। ओवैसी की चुनावी सभा आम दिनों के चुनाव की तरह नजर आईं। क्योंकि जिस संख्या में भीड़ पहुंची, उससे न कोरोना की गाइडलाइन का पालन नहीं हुआ और न चुनाव आयोग के निर्देश का पालन किया गया। पुलिस और प्रशासन ने भी इस भीड़ की वीडियोग्राफी की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। काफी संख्या में लोग बसों से सवार होकर जनसभा स्थल तक पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें