संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में सोमवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एक गली में घूम रहे छुट्टा गोवंश को ग्रामीण ने लाठी-डंडों से पीट दिया। जिससे पशु की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और पशु चिकित्सा अधिकारी को अवगत कराया। पशु का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसके बाद उसे गड्डा खुदवाकर दबवा दिया गया।
गांव किसौली की गलियों में छुट्टा गोवंश पशु घूम रहे थे। लाठी-डंडों संग ग्रामीण अपने घर से बाहर आए और पशु को पीटने लगे। आसपास में मौजूद कुछ लोगों ने भी ग्रामीणों से मारपीट करने को मना किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। पशु के मुंह से खून निकलने लगा। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान कैलाश यादव ने पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने मौके से लाठी-डंडे बरामद किए हैं। उप निरीक्षक मोहम्मद राशिद अली ने घटना की जांच पड़ताल की है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।