दिनेश के खिलाफ संभल, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले में करीब 25 मुकदमे लूटपाट, जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं में दर्ज हैं। लूटपाट के मामले में दो साल से आरोपी भागा हुआ था। इसी क्रम में आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। संभल पुलिस की टीमें एक महीने से लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।
दो साल से वांछित चल रहे लूट के आरोपी और संभल जिले के सबसे बड़े अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान बदमाश की गोली लगने से एक सिपाही भी घायल हो गए हैं, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाशी के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया। पकड़े गए बदमाश पर आईजी की ओर से 50 हजार का इनाम घोषित था। रजपुरा थाना पुलिस ने गांव दीपपुर डांडा में हरि बाबा बांध के नजदीक मुठभेड़ के बाद गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नूरपुर निवासी 50 हजार के इनामी दिनेश को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र के अनुसार दिनेश के खिलाफ संभल, बुलंदशहर और अलीगढ़ जिले में करीब 25 मुकदमे लूटपाट, जानलेवा हमला करने व अन्य धाराओं में दर्ज हैं। लूटपाट के मामले में दो साल से आरोपी भागा हुआ था। इसी क्रम में आईजी ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। संभल पुलिस की टीमें एक महीने से लगातार उसकी तलाश कर रही थीं।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह 9 बजे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। इसी दौरान बदमाश आता दिखाई दिया और रोकने के प्रयास पर फायरिंग कर दी। बदमाशी की फायरिंग के दौरान रजपुरा थाने में तैनात सिपाही नितिन के हाथ में गोली लग गई। घायल सिपाही और बदमाश को संभल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रेंज के टॉप 10 अपराधियों की सूची में दिनेश पहले नंबर पर है।