फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। शैक्षिक संस्थानों व विभिन्न संगठनों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी व पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई।
विज्ञापन

हयातनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्राचार्य डा. प्रभा शर्मा ने उनके चित्र के सम्मुख माल्यार्पण कर भारतीय राजनीति में उनके योगदान को याद किया। साथ ही छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ द्वारा लखनऊ में आयोजित अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में युवाओं को टेबलेट व स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान डा. जीत सिंह, डा. राष्ट्रवर्धन, डा. तनुज कुमार, डा. अब्दुल रहमान, डा. आसिम आदि रहे।
वहीं मुरादाबाद मार्ग स्थित समाज हित संरक्षण समिति के कार्यालय पर पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर समिति के अध्यक्ष महंत भगवान दास शर्मा ने उनके चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। मुख्य अतिथि विशेष कुमार शर्मा, वीरेंद्र कुमार शर्मा, राकेश वार्ष्णेय व मुकेश शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस दौरान वीरेंद्र शर्मा, शिव शंकर शर्मा, चंद्र प्रकाश, नितिन कुमार शर्मा, सतीश शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

नगर के सोतीपुरा में विश्व हिंदू शक्ति के पदाधिकारियों ने अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान मुनीष अग्रवाल, अजय सागर, रजनीश, अतर सिंह, किशनपाल, संजीव आदि रहे। वहीं हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नगर के मनोकामना तीर्थ पर अटल जयंती व मालवीय जयंती के अवसर पर तुलसी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान संजय ठाकुर, नवीन कुमार, डा. आशीष विश्वास, गजेंद्र पाल, राजेश ठाकुर, विष्णु सिंह, उमेश शर्मा आदि रहे। दूसरी ओर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी व मदन मोहन मालवीय की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस दौरान अशोक त्रिवेदी, सुभाष चंद्र शर्मा, उमेश कुमार शर्मा, वीरेंद्र कौशिक, वीरेंद्र चतुर्वेदी, अजय शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन

हिंदू जागृति मंच ने भी मदन मोहन मालवीय व अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर उनके कृत कार्यों को याद कर जयंती मनाया गया। डा. मूलचंद दालभ, अजय गुप्ता सर्राफ, अरुण कुमार अग्रवाल, सुबोध कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार ने उनके चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। अध्यक्षता डा. मूलचंद दालभ व संचालन सुबोध कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें