जनेटा। तहसील क्षेत्र के गांव जनेटा में दरगाह जनेटा शरीफ पर सालाना चार रोजा उर्स-ए-कादरी चिश्ती का आयोजन किया जाता है। सोमवार को फजर की नमाज के बाद खत्मे कलाम पाक से उर्स मुबारक का आगाज किया जाएगा। खानकाह कादरी नौशाही पर उर्स को लेकर खुशी का माहौल है।
कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो वर्षों से जनेटा शरीफ पर उर्स का आयोजन नहीं हो सका था। इस बार जिला प्रशासन से उर्स के आयोजन की अनुमति मिल गई है। जिससे दुकानदार व जायरीनों के आने का सिलसिला जारी बना हुआ है। गांव जनेटा को अपने रुहानी फैज से आबाद करने वाले बुजुर्ग मखदूम हजरत सैय्यद मोअज्जम अली शाह रहमतुउल्लाह की याद में सालाना चार दिवसीय उर्स का आयोजन किया जाता है। सज्जादा नशीन सैय्यद शाहिद मियां कादरी नौशाही ने बताया कि सालाना उर्स-ए-कादरी चिश्ती की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। सोमवार को फजल की नमाज के बाद उर्स का आगाज शानो शौकत के साथ किया जाएगा। 13 जनवरी को हजरत मौअज्जम मियां के बड़े कुल शरीफ के साथ ही उर्स का समापन होगा।