संभल। पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह के निधन होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। ऐसी स्थिति में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ रहेगा। शासन ने प्रदेश के सभी जिले के जिलाधिकारियों को आदेश का पालन कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
इसमें जिलाधिकारी संजीव रंजन ने शासन द्वारा प्राप्त आदेश के अनुसार आज सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करते हुए तीन दिन के राजकीय शोक घोषित होने पर सभी सरकारी कार्यालयों, सभी शिक्षण संस्थानों व बैंकों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। साथ ही बताया कि सोमवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। संवाद