फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम से बात करने के लिए पहल करें अखिलेश : शिवपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुन्नौर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस वार्ता में सपा का समर्थन करने की बात कही लेकिन इसके लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पहल करनी होगी। इस बात को स्पष्ट कर दिया। उन्हेंने गुरुवार को गुन्नौर में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अगर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव हमसे बात करते हैं, तो हमारी पार्टी उनका पूरा सहयोग कर भाजपा को हराने में सहयोग करेंगी। जबकि हमारी तरफ से कई बार सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करने की कोशिश की गई है, परंतु उधर से कोई जवाब नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

अगर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से बुलावा आता है तो हमारी पार्टी के सम्मानित कार्यकर्ताओं का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अगर किसी कारण से पार्टी सपा में शामिल नहीं होती है तो अन्य सेक्यूलर पार्टियों को साथ लेकर प्रसपा काम करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा किए गए वायदे को अभी तक पूरा नहीं किया गया। सारे वायदे खोखले ही साबित हुए हैं। महंगाई के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। भाजपा की सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। इस सरकार में गरीब व किसान को कोई फायदा मिलने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें