फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसी में ढाई बीघा सरकारी भूमि पर प्रशासन ने हटवाया अवैध कब्जा

विज्ञापन
कस्बा सिरसी स्थित रेलवे क्रासिंग के नजदीक सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को मुक्त कराते तहसीलदार मनो? - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
संभल। सिरसी में रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित दो बीघा निजी भूमि खरीदी गई थी। इसी के पास में ग्राम समाज की भूमि भी है। आरोपियों ने निजी भूमि के साथ ढाई बीघा ग्राम समाज की भूमि पर प्लॉटिंग कर उसे बेच दिया था। मामले में सात महिलाओं समेत 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब प्रशासन ने अवैध कब्जे के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

सिरसी में रेलवे क्रासिंग के निकट सिरसी के कुछ निवासियों की भूमि थी, जिसकी बिक्री कर दी गई। इसी के बराबर में ग्राम समाज की भूमि भी है। करीब दो बीघा निजी भूमि को जिन लोगों ने खरीद था। उन्होंने मौके पर प्लॉटिंग शुरू कर दी। प्लॉटिंग के दौरान करीब ढाई बीघा ग्राम समाज की भूमि को भी शामिल कर लिया गया था। जिसके कूट रचित दस्तावेज तैयार कराए गए और उसे भी बेच दिया गया था। तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने प्रकरण की जांच कराई थी। जांच में यह सामने आया कि आरोपियों ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा उसकी बिक्त्रस्ी भी कर दी थी। जांच में यह बात सामने आने पर राजस्व कर्मियों ने पैमाइश की और ठियाबंदी कर दी गई, लेकिन बाद में आरोपियों ने ठियेबंदी को उखाड़ फेंक दिया और कब्जा व निर्माण कार्य जारी रखा था। जिसके बाद तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने भी सख्ती दिखाई थी।
क्षेत्रीय लेखपाल/प्रभारी राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा और उसे प्लॉट के रूप में बेचने व राजस्व कर्मियों को डराने-धमकाने के साथ आम लोगों के साथ भी धोखाधड़ी करने के आरोप में सात महिलाओं समेत 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसकी विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

इस बीच रविवार को तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने ईओ पृथ्वीराज यादव के साथ मिलकर अवैध कब्जे को ध्वस्त कराया है।
ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जा करने, फर्जी तरीके से जमीन को बेचने व आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज है। फर्जीवाड़ा बेहद गंभीर है। अब अवैध कब्जे को लेकर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। प्रशासन अपनी कार्रवाई जारी रखेगा।
विज्ञापन

मनोज कुमार सिंह, तहसीलदार, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें