फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे पर सतर्क रहा प्रशासन, ड्रोन से की निगरानी

विज्ञापन
संभल में जामा मस्जिद के नजदीक तैनात पुलिस व पीएसी के जवान। - फोटो : SAMBHAL
विज्ञापन
जुमे पर प्रशासन सतर्क रहा। जगह-जगह पुलिस की तैनाती रही। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने भी पल-पल की जानकारी अधीनस्थों से ली। एहतियाती तौर पर पीएसी और आरएएफ के जवान भी संभल में तैनात किए गए थे। पुलिस ने जुमा नमाज के बाद जिम्मेदार लोगों से भी संवाद किया। शांति बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन

हजरत मोहम्मद साहब पर अशोभनीय टिप्पणी के बाद से ही संभल पुलिस प्रशासन सतर्क है। धारा 144 लागू है। जुलूस और भीड़ एकत्र किए जाने पर रोक है। जुमा नमाज के दौरान कोई जुलूस न निकले इसलिए पुलिस को जगह जगह तैनात किया जाता है। शुक्रवार को भी नमाज से पहले जिलाधिकारी मनीष बंसल और पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने दौरा किया और अधीनस्थ अधिकारियों से हर पल की जानकारी ली। बाजार भी आम दिनों की तरह ही खुला नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें