चंदौसी। थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव बिचौला भूड निवासी चरन सिंह ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसने गांव में एक व्यक्ति से एक प्लाट खरीदा है। पड़ोस में उसके पिता ने दूसरा प्लाट खरीदा है।
आरोप है कि गांव का एक व्यक्ति पर प्लाट पर अवैध कब्जा करना चाहता है। आरोपी का 15 अक्तूबर को गांव में एक अन्य व्यक्ति से विवाद हो गया था। आरोपी ने यूपी-112 पुलिस को बुला लिया। पुलिस उसे व उसके परिजनों को ले गई। जबकि वह किसी भी तरह के विवाद में शामिल नहीं थे। हैरानी की बात यह है कि आरोपी ने पुलिस को दी तहरीर में घटना शाम साढ़े आठ बजे की बताई है और पुलिस ने रिपोर्ट सात बजे दर्ज की है। शिकायत में बताया कि गांव में उनके साथ विवाद की कोई घटना नहीं हुई है। आरोपी झूठे मुकदमे में फंसा रहे हैं। मामले की जांच कराकर झूठे मुकदमे को खत्म कराने की मांग की है।