फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे लगे ईंटों का ढेर भरभराकर गिरा, आठ वर्षीय बालक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन (संभल)। सड़क किनारे लगे ईंटों के ढेर के नीचे दबने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई है। दूसरा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय समय हुआ जब दोनों बालक घरेलू सामान लेने के लिए गांव की किराने की दुकान पर जा रहे थे। हादसे के बाद गांव में हड़कंप मचा गया। पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। देर रात तक शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं भेजा गया था।
विज्ञापन

रविवार को शाम पांच बजे करीब गांव केशोपुर भंडी निवासी चंद्रभान के आठ वर्षीय बेटे लक्की की ईंटों के ढेर में दबने से मौत हो गई। जबकि गांव निवासी वीर सिंह का सात वर्षीय बेटा विशेष गंभीर रूप से घायल हो गया। बालकों के परिजनों ने बताया कि गांव में एक व्यक्ति का मकान बन रहा है। ईंटों का ढेर सड़क पर लगा दिया है। शाम को दोनों बच्चे घरेलू सामान लेने के लिए किराने की दुकान पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक से ईंटों का ढेर भरभराकर गिर गया। जिसमें दोनों बालक दब गए।
लक्की की संभल के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जबकि विशेष का उपचार चल रहा है। बताया कि लक्की गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन का छात्र था और लक्की और विशेष में दोस्ती थी। अक्सर दोनों बालक साथ रहते थे। लक्की की मां सुंदरी का रो-रोकर बुरा हाल है। बालक अपने तीन बहन-भाइयों में सबसे छोटा था। नखासा थाना इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। पीड़ित परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें