फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदे से लटक कर दी जान, मानसिक रूप से कमजोर पत्नी शव के पास बैठी मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। आर्थिक तंगी से जूझ रहे व्यक्ति ने फंदे से लटक कर जान दे दी। इसकी जानकारी लोगों को तब हुई जब घर से दुर्गंध बाहर आनी शुरू हो गई। व्यक्ति की पत्नी घर में साथ थी लेकिन उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। इसलिए वह किसी को कुछ नहीं बता सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के गोशाला रोड स्थित गोशाला के पास निवासी सुधीर गुप्ता (43) का शव मंगलवार की सुबह उनके घर के कमरे में लटका मिला। वह अपनी पत्नी सीमा गुप्ता के साथ रहते थे। दो बालिकाएं हैं जो मृतक के मामा के घर रहती हैं। मंगलवार को सुधीर गुप्ता की मौत की जानकारी उस समय हुई जब लोगों को उनके घर से दुर्गंध आनी शुरू हुई तो पड़ोसियों ने इसकी जानकारी सुधीर गुप्ता के मामा देवेंद्र पाल गुप्ता को दी। जब वह लोगों के साथ सुधीर गुप्ता के घर पहुंचे तो सुधीर गुप्ता का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ था और पत्नी नजदीक में ही गुमसुम बैठी थीं।
देवेंद्र पाल गुप्ता ने बताया कि उनके भांजे की आर्थिक स्थित बेहद कमजोर थी। पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। कुछ समय पहले तक सुधीर गुप्ता चक्की चलाकर परिवार की गुजर करते थे बाद में काम बंद हो गया और कर्ज का बोझ बढ़ गया। बच्चों के पालन पोषण में दिक्कत हुई तो उनकी नौ वर्षीय बेटी खुशी और सात वर्षीय बेेटी उन्नति को उन्होंने अपने परिवार के साथ रखना शुरू कर दिया। बताया कि आत्महत्या कब की इसकी जानकारी नहीं है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें