फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर ककरौआ में 84.29 प्रतिशत हुआ मतदान, मतगणना आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मिर्जापुर ककरौआ ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए सोमवार को मतदान हुआ। कुल 1624 मतदाताओं में से 1369 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। कुल चार प्रत्याशी मैदान में हैं। गांव की प्रधानी का ताज किसके सिर सजेगा, इसका फैसला मंगलवार को ही हो जाएगा।
विज्ञापन

रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि मिर्जापुर ककरौआ गांव में सोमवार को प्रधान पद के लिए मतदान हुआ है। कुल 1624 मतदाताओं में से 1369 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखवाया गया है।
मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना संभल ब्लॉक के सभागार में एक टेबिल पर होगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। वहीं, मतदान के लिए सुबह से ही गांव में लाइन लगी रहीं। मतदाताओं ने खूब मतदान किया। जिसका प्रतिशत 84.29 रहा। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जहां पुलिस गांव में तैनात रहा वहीं, सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए तहसीलदार मनोज कुमार सिंह ने गांव जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें