फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब 176 परिषदीय विद्यालयों के 722 दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के लिए मिलेगी वर्क सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। समेकित शिक्षा के तहत परिषदीय विद्यालयों के कक्षा एक से तीन तक के दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विभाग की ओर से पहल की गई है। इसके लिए सुगम्य वर्क सीट के माध्यम से बच्चों को हिंदी भाषा व गणित की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा ने बताया कि बच्चों में हिंदी व गणित के प्रति रुचि जाग्रत करने के लिए उनके विद्यालयों व घरों तक वर्क सीट पहुंचाने की जिम्मेदारी विभाग की रहेगी। जिले भर के कुल 176 परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 722 दिव्यांग बच्चों का चयन किया गया है। इनमें कक्षा 1 के 47, कक्षा 2 के 248 व कक्षा 3 के 427 बच्चे शामिल किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन बच्चों के सहयोग के लिए 29 स्पेशल एजूकेटर्स को जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह एजूकेटर्स विशेष तकनीकी के माध्यम से इन दिव्यांग बच्चों में पठन-पाठन की रुचि जाग्रत करेंगे।
डीसी ने बताया कि हिंदी भाषा व गणित में इन बच्चों को पारंगत करने के लिए वर्क सीट के कक्षा 1 में 10 सेट, कक्षा 2 में 8 सेट तथा कक्षा 3 में 9 सेट रहेंगे। प्रत्येक सेट में 15 से 20 पृष्ठ जुड़े हैं। प्रत्येक पृष्ठ पर अलग-अलग तरह की आकृतियों के माध्यम से इन बच्चों को शिक्षण प्रदान किया जाएगा। इनमें मूक बधिर, मानसिक तौर पर अक्षम, अधिगम अक्षमता व स्वलीन बच्चे शामिल हैं। राज्य परियोजना कार्यालय लखनऊ से चिह्नित किए गए दिव्यांग बच्चों वाले प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई कराने के लिए एक लाख 64 हजार 923 वर्क सीट प्राप्त हुई हैं। प्रत्येक बच्चे के लिए वर्क सीट का सेट तैयार कराया गया है। इसके बाद वर्क सीट के सेट विकासखंड स्तर पर भेजे जाएंगे। विकासखंड स्तर से स्पेशल एजूकेटर्स के माध्यम से चिह्नित किए गए बच्चों को क्रम से वर्क सीट के सेट उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन

अभ्यास कार्य पूर्ण होने पर बच्चों से वापस ली जाएंगी वर्क सीट
बहजोई। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा शैलजा मिश्रा ने बताया कि अभ्यास कार्य पूर्ण होने के बाद दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जाने वाली सभी वर्क सीट वापस ली जाएंगी। इसके बाद इन वर्क सीट को नोडल टीचर/ स्पेशल एजूकेटर्स की ओर से चेक किया जाएगा। बाद में बच्चों को जरूरी अनुदेश दिए जाएंगे। इसके बाद बच्चों को अगली वर्क सीट का सेट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें