फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न हुई तो विवाहिता को तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोतवाली क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। तलाक दे दिया। पुलिस ने इस मामले में पति समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संभल कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूड़ा निवासी फरहीन उर्फ फराहनाज का निकाह वर्ष-2014 में चौधरी सराय निवासी वारिस हुसैन के साथ हुआ था। हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया गया था। आरोप है कि इस दान दहेज से ससुराल पक्ष के लोग खुश नहीं थे। विवाहिता पर और दहेज लाने के लिए दवाब बनाने लगे और विवाहिता को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। इसका विरोध करने पर मारपीट की जाने लगी। पति ने विवाहिता को तलाक दे दिया। पुलिस ने इस मामले में वारिस हुसैन, रफत जहां, नंद अलीजा, जाहिद हुसैन, वासिफ, शुऐब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें