फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: शहर के विकास और सफाई पर खर्च होंगे 34 करोड़

Tue, 12 Mar 2024 12:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सोमवार को 85 करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर मुहर लगी। इसमें 34 करोड़ रुपये विकास कार्य और पेयजल आपूर्ति पर खर्च करने पर सहमति बनी। इसके अलावा वेतन, स्वास्थ्य और अन्य कार्याें पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को पालिका अध्यक्ष आसिया मुशीर की अध्यक्षता में नगर पालिका की बोर्ड बैठक हुई। इसमें 22.23 करोड़ रुपये विकास कार्याें पर खर्च किए जाने पर सहमति मिली। नगर के 37 वार्डों में सड़क, नाली आदि के कार्य किए जाने हैं। इसके अलावा पांच करोड़ रुपये पेयजल आपूर्ति और सात करोड़ रुपये स्वास्थ्य पर खर्च करने के लिए प्रस्ताव पास किए गए हैं। बोर्ड बैठक के दौरान किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ। नगर क्षेत्र की दुकानों में 20 प्रतिशत कर बढ़ाए जाने पर सहमति बनी है। सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का रहा। इसके अलावा अन्य तमाम कार्यों के लिए बोर्ड की बैठक ने अनुमति दी है। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आनंद कुमार कटारिया, गगन वार्ष्णेय, शौकीन, गौहर खां, हाजी पप्पू, अनिल कुमार, मोहम्मद रिहान, वेदप्रकाश, अनीस अहमद, शशिरानी, कुसुम सैनी, चंचल गुप्ता आदि रहे।


डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करती रहेगी कार्यदायी संस्था, अनुबंध बढ़ा



संभल। नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक में नगर में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन कराती चली आ रही कार्यदायी संस्था श्री बालाजी का अनुबंध सभी सभासदों की सहमति के बाद सर्वसम्मति से एक साल के लिए बढ़ाया गया है। पूरे सदन ने अपने एजेंडे में अनुबंध बढ़ाने की मांग रखी थी। सभासदों ने कहा था कि नई निविदा ना करके कार्यदायी संस्था को ही पूर्व स्वीकृत निविदा व अनुबंध के आधार पर की जाए। इस पर बोर्ड ने अपनी सहमति प्रदान की। इसके बाद सर्वसम्मति से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए कार्यदायी संस्था का अनुबंध बढ़ाए जाने का प्रस्ताव पारित हो गया।
विज्ञापन




बाइक का 10 और कार का 30 रुपये रहेगा पार्किंग शुल्क

नगर पालिका के परिसर में बनी पार्किंग शुल्क बढ़ाया गया है। वर्ष 2023-24 में 196800 रुपये का वार्षिक शुल्क को स्वीकृति मिली थी। इस बार 290000 तय हुआ है। इससे बाइक का पार्किंग शुल्क प्रतिदिन 10 रुपये, कार का 30 रुपये प्रतिदिन और व्यवसायिक वाहन का 60 रुपये प्रतिदिन वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें