फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता के बेटे समेत 29 संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए 264

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। कोरोना संक्रमण के मामले जिले में तेजी से बढ़ रहे हैं। 29 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 264 हो गई है। यह संख्या नौ दिन के भीतर हुई है। जिस तेजी से संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं उससे अंदेशा है कि एक महीने में संक्रमित मरीजों की संख्या एक हजार पार पहुंच सकती है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जागरूकता ही इस संक्रमण को फैलने से रोक सकती है।
विज्ञापन

रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण के 29 मामले मिले हैं। इसमें यारा वेरा फर्टिलाइजर प्लांट के 12 लोग शामिल हैं। एक छात्र नवोदय विद्यालय का शामिल है। इसके अलावा संभल के वरिष्ठ भाजपा नेता के बेटे में संक्रमण की पुष्टि हुई है। 15 लोग जिलेभर के अलग-अलग गांव व कस्बों के रहने वाले हैं। सभी संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए जानकारी टीम जुटा रही है। कुछ लोगों की जांच के लिए नमूने ले लिए गए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मनोज चौधरी का कहना है कि संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जागरूकता ही इस संक्रमण को फैलने से रोक सकती है। यदि लोग लापरवाही बरतेंगे तो संक्रमण फैलेगा और खतरा बढ़ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें