फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 18 बिजलीघर स्वीकृत, दावा-निर्माण के बाद नहीं होगी कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जिले में रिवैंप रिफॉर्म रिजल्ट बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम के तहत 18 बिजलीघर के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। विभाग का दावा है कि बिजलीघर बनने से करीब 150 गांव की आबादी को बिजली कटौती, लोवोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। चार बिजलीघर की भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। शासन से निर्देश मिलते ही जल्द ही निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से रिवेंप रिफॉर्म रिजट बेस्ड डिस्ट्रीब्यूशन स्कीम 2021 की शुरूआत में संचालित की गई है। बिजली विभाग ने जिले की तीनों डिविजन (संभल, चंदौसी, बबराला) में 18 स्थानों पर बिजलीघर की आवश्यकता का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। विभाग की ओर से बिजलीघर बनाने की पूरी तैयारी है। प्रत्येक बिजलीघर पर पांच एमवीए के दो-दो बड़े ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। विभाग का दावा है कि जिझोंडा डांडा, सेमला भूड, धनारी गांव, मडकावली में बिजलीघर के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। बिजलीघर बनने से ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति में सुधार होगा। लो-वोल्टेज, बिजली कटौती से निजात मिलेगी। किसान व ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गर्मी में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इन 18 गांवों में बनेंगे बिजलीघर
संभल जनपद के गांव जिंझोडा डांडा, सेमला भूड, धनारी गांव, मडकावली, ततारपुर रोड, भारतल, जनकपुर, गुमसानी, हसनपुर मुजब्वता, कोटला सरायतरीन, कैथल, रायपुर, कमलपुर, कैली पतरासी, अहलादपुर चम्पू, आटा, भारतल, फरीदपुर कलां, बहजोई में बिजलीघर बनाए जाने स्वीकृत हुए हैं।
विज्ञापन

150 गांव की करीब चार लाख आबादी को मिलेगा लाभ
जिले में 18 स्थानों पर बिजलीघर बनने स्वीकृत हुए हैं। इन बिजलीघरों से करीब 150 गांव सीधे तौर पर जुडे़ंगे। विद्युत आपूर्ति के लिए लाइन भी लंबी नहीं होगी। करीब चार लाख की आबादी को इन बिजलीघरों से लाभ मिलेगा।
जिले में 18 बिजलीघर स्वीकृत हुए हैं। चार के भूमि भी चिह्नित कर ली गई है। निर्माण की स्वीकृति व बजट भी शासन से ओर शीघ्र जारी किया जाएगा। आगामी गर्मी के सीजन में लोगों का इन बिजलीघरों का लाभ लोगों को मिल सकेगा। जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

अनिल कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत चंदौसी (संभल)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें