संभल। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को 119 नए कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। अब कुल मरीजों की संख्या 1532 हो गई है। इसमें 1160 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 470 है।
शुक्रवार की देर रात और शनिवार को 119 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। यह मरीज रैंडम सैंपलिंग के दौरान मिले हैं। कई मरीज ऐसे हैं जो संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे हैं। इन मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की जांच के लिए भी नमूने लिए गए हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया कि सक्रिय मरीजों की संख्या घटी है। स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या ज्यादा है। कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से लोग संक्रमण की चपेट में आने से बच सकते हैं।