फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ में युवाओं ने दिखाया दम खम

विज्ञापन
बेहट के मीरपुर गंदेवड़ में दौड़ प्रतियोगिता का फीता काटकर उद्घाटन करते रामकिशन चौधरी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मीरपुर गंदेवड़ में बृहस्पतिवार को दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। चार राउंड में हुई इस प्रतियोगिता में 90 युवाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिपं सदस्य रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर के बिना, स्वस्थ दिमाग नहीं हो सकता और स्वस्थ शरीर शारीरिक व्यायाम के द्वारा प्राप्त होता है। खेल में अनेक गतिविधियां जैसे खिंचाव, दौड़, भाग आदि सम्मिलित होते है, जो हमारे दिमाग और शरीर को स्वस्थ बनाने में मदद करते है। उन्होंने प्रतियोगिता के आयोजन के लिए आयोजकों के प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता चार राउंड में संपन्न हुई, जिसमें 90 युवाओं ने प्रतिभाग किया। इनमें 20 प्रतिभागी विजेता चुने गए। 400-400 मीटर के इन राउंड में पहले पांच विजेताओं में अहसान उर्फ बुच्चा, राहुल, मंजीत, जतिन व ऋतिक शामिल रहे। आयोजक कोच सौरभ सेन व राजन ने बताया कि इन विजेताओं को क्रमश: 2100, 1500, 1000, 500 व 300 रुपये का नकद पुरस्कार दिए गए, जबकि अन्य 15 प्रतिभागी विजेताओं को मेडल व रेस किट दी गई है। अन्य आयोजकों में बिलाल, अजब सिंह, रोहित रावल आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें