फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टोन क्रशर पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। थाना मिर्जापुर क्षेत्र में एक स्टोन क्रशर पर जनरेटर के टैंक में डीजल डालते समय युवक का पैर फिसल गया और उसकी नीचे गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ उर्फ भूड्डी निवासी कर्म सिंह (25) पुत्र इंद्र सिंह यमुना नदी के कस्बागढ़ घाट पर स्थित एक स्टोन क्रशर पर काम करता था। सुबह करीब 10 बजे वह क्रशर पर लगे जनरेटर पर चढ़कर टैंक में डीजल डाल रहा था। बताया गया कि डीजल डालते समय उसका पैर फिसल गया और नीचे पत्थर पर जा गिरा। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए कर्म सिंह को क्रशर पर मौजूद अन्य कर्मचारी अस्पताल लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान विक्रम सिंह के साथ परिजन क्रशर पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई के बिना ही शव को गांव ले आए, जहां उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कर्म सिंह की मौत से उसका परिवार बेसहारा हो गया। उसके घर में उसकी बूढ़ी मां, पत्नी और एक साल की बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें