सहारनपुर में थ्रेसिंग मशीन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सहारनपुर जनपद के तीतरो में थ्रेसिंग मशीन से उड़द की निकासी कर रहे युवक की मशीन की चपेट में आने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
क्षेत्र के ग्राम डूभर किशनपुर निवासी कवंरपाल का बेटा अजय कुमार (24) टैक्ट्रर से किराये का कार्य करता है। गुरुवार की शाम को गांव के ही महेंद्र के खेत में उड़द की फसल की थ्रेसिंग मशीन से निकासी कर रहा था। इसी दौरान मशीन में अचानक आयी तकनीकी कमी को उसने ठीक करने का प्रयास किया तो मशीन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।
परिजनों के मुताबिक युवक का नीचे का आधा शरीर मशीन से कट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। युवक की हादसे में मौत की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गये। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया गया कि मृतक युवक अविवाहित था।