सहारनपुर। कोर्ट रोड पर किशोरी के साथ अश्लील हरकतें हुए लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया। आरोपी की पिटाई करने के बाद कोतवाली सदर बाजार पुलिस के हवाले कर दिया गया।
शहर के एक मोहल्ले में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ राजस्थान निवासी युवक कोर्ट रोड पर पार्श्वनाथ प्लाजा में घूम रहा था। लोगों को युवक पर शक हुआ। इसके बाद लोगों ने आरोपी की निगरानी शुरू कर दी। इसी बीच युवक को लोगों ने किशोरी के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देख लिया और पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने मौके पहुंच गई और आरोपी हिरासत में लेकर थाने ले आई। युवक दूसरे समुदाय का है, जो खुद को राजस्थान निवासी बता रहा है। आरोपी ने पुलिस को जानकारी दी कि लड़की से उसकी सोशल मीडिया पर बात होती थी। वह लड़की से मिलने के लिए सहारनपुर आया था। वहीं, लोगों का आरोप है कि युवक नाम बदलकर लड़की को फंसाने में लगा था। मामले में कार्रवाई को लेकर लड़की के परिजन थाने पहुंच गए। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि आरोपी का नाम खालिद है, जो राजस्थान का रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।