फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध में युवक को पीटा, होटल में तोड़ फोड़

विज्ञापन
नानौता थाने कार्रवाई के लिए पहुंचे पीड़ित - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नानौता (सहारनपुर)। युवतियों के साथ छेड़खानी का विरोध करने पर आरोपियों ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर युवक के साथ थप्पड़, मुक्कों, चेन व चाकू से घायल करते हुए उसके होटल का सामान भी तोड़ फोड़ दिया। मारपीट के दौरान होटल के गल्ले से चार हजार रुपये की नकदी भी गायब हो गयी। पीड़ित ने ग्रामीणों के साथ थाने पहुंच कर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसने दिल्ली यमुनोत्री हाईवे पर ढाबा खोल रखा है। आरोप है कि थाना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी निवासी कुछ युवक उसकी बहनों को आते जाते समय छेड़खानी करते हैं। आरोप है कि शनिवार की शाम करीब चार बजे उसकी बहन टेंपो से घर जा रही थी तभी उपरोक्त युवकों ने उनके साथ छेड़खानी करनी शुरू कर दी। आरोप है कि जब उसने छेड़खानी का विरोध किया गया तो आरोपियों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया तथा उसके साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगे। विरोध किया तो उन्होंने हमला कर उसे घायल कर दिया। उसके होटल का सामान भी तोड़ फोड़ दिया तथा गले से 4300 रुपये भी गायब मिले तथा आरोपी अपनी बाइक भी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। युवक के साथ मारपीट की घटना जैसे ही उसके गांव वालों को मिली तो भारी संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर थाने पर पहुंचे और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें