अंबाला रोड़ स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। केएलजी पब्लिक स्कूल में हुए फेयरवेल कार्यक्रम में जूनियर विद्यार्थियों ने इंटर के विद्यार्थियों को विदाई दी। समारोह में छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न देकर उन्हें बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था प्रबंधक यतेंद्र कुमार गुप्ता, निदेशक नवीन गुप्ता, प्रधानाचार्या बबीता मलिक ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज कुमार अवस्थी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ। छात्र-छात्राओं ने सामूहिक गायन, सामूहिक नृत्य आदि की प्रस्तुति दी। कक्षा 11 के छात्र दीपक ने कविता के माध्यम से अपने सीनियर्स का सम्मान किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आधार पर आरना अवस्थी मिस फेयरवेल और अमरजीत सिंह मिस्टर फेयरवेल चुने गए। मुख्य अतिथि ने प्रखर प्रतिभाओं को सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में शालिनी, शैली, प्रमोद कोठारी शामिल रहे। संचालन दीक्षा ने किया। धोनी, पलक, पायल, दीपक, हर्षित, मानसी आदि का सहयोग रहा।
अंबाला रोड़ स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR