कुछ दिनों पूर्व उसने अपनी पुत्री का रिश्ता तय कर दिया है। जल्द उसकी शादी भी होने वाली है। आरोपी युवक अब सोशल मीडिया पर फोटो डालकर उसकी पुत्री का रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी आकाश तोमर का कहना है कि थाना जनकपुरी पुलिस को जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।